अस्सी घाट स्थित सुबह-ए-बनारस मंच पर दक्षिण भारत से आए युवा कलाकारों ने भरतनाट्यम और अन्य शास्त्रीय प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत आलारिप्पु से हुई, जबकि नटेशा कौतुवम्, माँ गंगा, शिव मानस पूजा, शंकर चंद्रशेखर और कालभैरवाष्टकम् की प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
तमिलनाडु और चेन्नई से जुड़े कलाकारों ने भाव, लय और ताल के अद्भुत समन्वय के साथ भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा को मंच पर जीवंत किया। स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और कला प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का निर्देशन प्रेमालया द टेम्पल ऑफ आर्ट्स की प्रशिक्षिका प्रेमा जे. तथा भरतनाट्यम नर्तक राज परेश बाबा ने किया। आयोजन ने कला और संस्कृति के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
Tags
Trending


