12 दिन बाद फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, 23 जून से आगे बढ़ने के संकेत; कई राज्यों में बारिश अलर्ट

पिछले 12 दिनों से तेलंगाना में ठहरा मानसून अब फिर से रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 जून तक इसके छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्य भारत के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से मानसूनी गतिविधियां तेज होने और बादलों के उत्तर भारत की ओर बढ़ने की संभावना है। मानसून 15 दिनों में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से इसकी प्रगति तेलंगाना के आसपास थमी हुई थी। वहीं, बिहार और झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला। 

बिहार में शुक्रवार को बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि झारखंड में 8 लोगों ने जान गंवाई। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। उधर, राजस्थान के 12 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post