नमो घाट पर 2000 से अधिक लोगों ने किया योग, विधायक नीलकंठ तिवारी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह नमो घाट पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 2000 से अधिक लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम को सार्थक बनाया। कार्यक्रम का आयोजन आयुष मंत्रालय भारत सरकार, जिला प्रशासन वाराणसी एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के आबकारी आयुक्त डॉ. आदर्श सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने काशीवासियों, 11वीं एनडीआरएफ के जवानों और गोवर्धन पूजा समिति के सदस्यों के साथ योगाभ्यास किया।नमो घाट पर लगाए गए विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री के योग कार्यक्रम और संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिससे उपस्थित लोगों में योग के प्रति जागरूकता और उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद यादव ने की, जबकि संचालन पारस यादव ने किया।अपने संबोधन में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि योग स्वस्थ और निरोग जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। डॉयोग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने आयुष मंत्रालय के कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम के साथ ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन एवं शवासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, आयुष विभाग के अधिकारी, एनडीआरएफ के जवान एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post