जसपाल राणा के निधन से खेल जगत में मातम, देश ने खोया दिग्गज निशानेबाज

नई दिल्ली। भारतीय शूटिंग जगत के प्रसिद्ध खिलाड़ी और ओलंपियन मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का निधन हो गया है। वे 49 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से पूरे खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और उन्हें दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाल ही में जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से भारतीय टीम की वापसी के दौरान फ्लाइट में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उनका मेडिकल प्रोसीजर किया गया और दिल्ली पहुंचने पर स्टेंट लगाने की प्रक्रिया भी की गई थी।

जसपाल राणा ने अपने करियर में भारत के लिए कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीते। उन्होंने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। मात्र 12 वर्ष की उम्र में उन्होंने 1988 में अहमदाबाद में आयोजित 31वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में राष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया था।इसके बाद 1994 में इटली के मिलान में आयोजित 46वीं वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप (जूनियर वर्ग) में उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर बनाकर अपनी प्रतिभा का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोहा मनवाया। मनु भाकर की कोचिंग के लिए भी वे काफी चर्चित रहे और भारतीय शूटिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा।






Post a Comment

Previous Post Next Post