फूलपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई जारी

वाराणसी। थाना फूलपुर पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन के निर्देश पर की गई।पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना गेट के पास स्थित एक चाय की दुकान के समीप से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी ग्राम बेलवा, थाना फूलपुर क्षेत्र के निवासी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में रतन दीक्षित (33), सुभाष दीक्षित (60), रमेश दीक्षित (53) और रोशन दीक्षित (30) शामिल हैं। इनके विरुद्ध माननीय एसीजेएम चतुर्थ न्यायालय द्वारा ई-समन एप के माध्यम से जारी गैर-जमानतीय वारंट के अनुपालन में कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना फूलपुर के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह सहित उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।






Post a Comment

Previous Post Next Post