मेरठ में 7 साल के मासूम की हत्या: मां के कथित प्रेमी ने बदनामी के डर से किया अपहरण, जंगल में ले जाकर गला रेतकर मार डाला

मेरठ के रामराज क्षेत्र में 7 वर्षीय अंगदवीर की अपहरण के बाद हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, बच्चे की मां के कथित प्रेमी अर्पित शर्मा, जो एक निजी बैंक में एरिया मैनेजर है, ने प्रेम संबंधों के उजागर होने और बदनामी के डर से इस वारदात को अंजाम दिया।जांच में सामने आया कि दो दिन पहले अंगदवीर ने अपनी मां और आरोपी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। आरोपी को आशंका थी कि बच्चा यह बात परिवार और अन्य लोगों को बता देगा। इसी डर से उसने मंगलवार को बच्चे का अपहरण कर लिया और हस्तिनापुर क्षेत्र के जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से बच्चे का शव और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया।

पुलिस ने मामले में मृतक की मां से भी पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post