दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार; 5 शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: राजधानी में नवजात शिशुओं की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से पांच नवजात बच्चों को सुरक्षित बरामद किया है। बचाए गए बच्चों में एक मात्र पांच दिन का शिशु भी शामिल है।पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करता था। आरोपी बच्चों के फर्जी दस्तावेज और मेडिकल रिकॉर्ड तैयार कर उन्हें ऊंची कीमतों पर बेचते थे।

गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था और लंबे समय से सक्रिय बताया जा रहा है।इस कार्रवाई के तहत दिल्ली और राजस्थान समेत कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिसके बाद गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, इस अवैध कारोबार में शामिल एक महिला खुद को डॉक्टर बताकर पूरे नेटवर्क का संचालन कर रही थी।बरामद किए गए सभी नवजात बच्चों को फिलहाल सुरक्षित स्थान पर रखकर उनकी देखभाल कराई जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है।






Post a Comment

Previous Post Next Post