भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) उत्तर प्रदेश पूर्वी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जनसेवा के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई एवं आंखों की जांच की गई। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श दिया गया तथा आवश्यक दवाइयों का भी वितरण किया गया।रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया और मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजन के दौरान सामाजिक सरोकार एवं जनकल्याण के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता देखने को मिली।
NSUI उत्तर प्रदेश पूर्वी के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय ने कहा कि छात्र संगठन हमेशा समाजहित और जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों को निरंतर चलाता रहेगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप पाल, जिलाध्यक्ष शशांक शेखर, इकाई अध्यक्ष गौतम शर्मा, आदर्श सोनकर, हिमांशु पाण्डेय सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे। सभी ने जनसेवा के इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।जांच, परामर्श और रक्तदान के माध्यम से आयोजित यह शिविर राहुल गांधी के जन्मदिन पर सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देने वाला साबित हुआ।


