छोटी पियरी में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन नंदोत्सव की धूम, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

छोटी पियरी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन नंदोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर कार्यक्रम में सहभागिता की और भगवान श्रीकृष्ण की कथा एवं भक्ति संगीत का आनंद लिया।कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और नंदोत्सव से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। भक्ति गीतों और संकीर्तन की प्रस्तुति से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। एक से बढ़कर एक भजनों और कृष्ण लीलाओं के वर्णन को सुनकर श्रद्धालु झूम उठे और भक्ति रस में डूब गए।

कथावाचक स्वामी प्रीतमानंद जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी और ओजस्वी प्रवचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने श्रीकृष्ण भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन में धर्म, प्रेम और सेवा के संदेश को अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और श्रद्धालु भक्ति की गंगा में गोता लगाते रहे। इस अवसर पर विजय जायसवाल, शिव कुमार, गोपाल जी, विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post