वाराणसी में नव नियुक्त सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने संभाला कार्यभार

वाराणसी के नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार ने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण कार्यक्रमों तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देने की बात कही।

नवनियुक्त सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा करने तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने का आश्वासन दिया। डॉ. मुकेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना विभाग की जिम्मेदारी है।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार आएगा तथा आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।




Post a Comment

Previous Post Next Post