अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, 153 यूनिट का रखा लक्ष्य

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 1 जुलाई को होने वाले जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और युवाओं ने विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप कुमार यादव ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में सभी जाति और धर्म के युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, जो सामाजिक एकता और मानव सेवा का प्रतीक है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि दोपहर तक करीब 56 से 57 युवाओं ने रक्तदान किया था। शिविर के माध्यम से 101 से 153 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। रक्तदान का सिलसिला शाम तक जारी रहने की बात भी उन्होंने कही।


Advertisement

इस अवसर पर संदीप कुमार यादव ने अखिलेश यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के युवा और आम जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी सरकार बनाएगी।

Advertisement





Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post