उत्तर प्रदेश के एक गांव में पंचायत के फैसले ने एक नाबालिग की जान ले ली। राजीव गांव के अन्य युवकों और किशोरों के साथ गंगा स्नान के लिए गया था। इसी दौरान उनके साथ गया एक युवक नदी में डूब गया, जिसका शव बाद में बरामद हुआ।युवक की मौत के बाद गांव में पंचायत बैठी। पंचायत ने गंगा स्नान के लिए साथ गए सभी युवकों और किशोरों को जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।
इस फैसले का दबाव राजीव पर इतना बढ़ गया कि वह इसे सहन नहीं कर सका। आर्थिक और मानसिक तनाव में आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पंचायत के फैसले की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
Tags
Trending


