गंगा की नाव पर पार्टी करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद 5 गिरफ्तार, नाव सीज


वाराणसी। गंगा नदी के बीच नाव पर पार्टी करना पांच युवकों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर दशाश्वमेध थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जिस नाव पर पार्टी आयोजित की गई थी, उसे भी सीज कर दिया गया है।


पुलिस के अनुसार, गंगा नदी में नाव पर पार्टी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की गई और उनके खिलाफ थाना दशाश्वमेध में मुकदमा अपराध संख्या 143/26 के तहत धारा 196(2) एवं 299 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा जिस नाव पर पार्टी की जा रही थी, उसे भी नियमों के उल्लंघन के चलते सीज कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि गंगा नदी में सार्वजनिक व्यवस्था, सुरक्षा और धार्मिक मर्यादा को प्रभावित करने वाली गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंगा घाटों और नदी क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post