मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पैदल गश्त और रूट मार्च किया।दशाश्वमेध थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में शीतला घाट चौकी प्रभारी, मदनपुरा चौकी प्रभारी, देवनाथपुर चौकी प्रभारी, दशाश्वमेध चौकी प्रभारी सहित सभी चौकी प्रभारियों ने अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

पुलिस टीम ने मदनपुरा, पांडे हवेली, देवनाथपुर, कालीबाड़ी समेत अन्य प्रमुख क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया गया, जिससे मोहर्रम जुलूस के दौरान यातायात एवं आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।इसके अलावा पीएसी जवानों के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च एवं रूट मार्च भी निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




Post a Comment

Previous Post Next Post