अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिक्षण संस्थान ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजनारायण स्मृति उपवन (बेनियाबाग) स्थित मुक्ताकाशीय मंच पर योग शिक्षण संस्थान की ओर से विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने सहभागिता कर योग के महत्व को समझा और नियमित जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योग शिक्षण संस्थान के संस्थापक राजकुमार जायसवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हम सभी को यह प्रेरणा देता है कि योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाकर परिवार, समाज और राष्ट्र को स्वस्थ एवं खुशहाल बनाया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक मजबूती तथा जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होता है। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसआई शिप्रा सिंह रहीं। उन्होंने भी उपस्थित लोगों को योग के लाभों से अवगत कराया और नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।




Post a Comment

Previous Post Next Post