प्रयागराज: विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए 210 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की तैयारी, 73 गांव होंगे प्रभावित

प्रयागराज में प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस परियोजना के लिए जिले में 210 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। प्रारंभिक सर्वे रिपोर्ट जिला प्रशासन को मिल चुकी है, जबकि अब विस्तृत सर्वे के आधार पर प्रभावित किसानों और अधिग्रहित होने वाली भूमि का अंतिम निर्धारण किया जाएगा।

योजना के अनुसार एक्सप्रेसवे सोरांव, फूलपुर और हंडिया तहसीलों से होकर गुजरेगा। इन तीनों तहसीलों के कुल 73 गांव परियोजना की जद में आएंगे। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक हंडिया में 78 हेक्टेयर, फूलपुर में 68 हेक्टेयर और सोरांव में 64 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित किए जाने का प्रस्ताव है।

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना से करीब 400 से 500 किसानों के प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि, प्रभावित काश्तकारों और भूमि का अंतिम आंकड़ा विस्तृत सर्वे पूरा होने और लेखपालों की रिपोर्ट मिलने के बाद ही तय किया जाएगा।

Advertisement

वहीं, चित्रकूट से प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक प्रस्तावित 294 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड फोरलेन कॉरिडोर के लिए भी सावन माह से भूमि अधिग्रहण का सर्वे शुरू होने की तैयारी है। सर्वे पूरा होने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। परियोजना पूरी होने पर चित्रकूट, प्रयागराज और वाराणसी के बीच सड़क संपर्क और अधिक सुगम व तेज होने की उम्मीद है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post