मीट-मांस की दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के फैसले के विरोध में कांग्रेस का नगर निगम घेराव, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शहर में मीट-मांस की दुकानों को नगर सीमा से बाहर स्थानांतरित किए जाने के प्रस्तावित फैसले के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और इस व्यापार से जुड़ी महिलाएं नगर निगम परिसर पहुंचीं और नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम का यह फैसला छोटे मीट-मांस व्यापारियों की आजीविका छीनने वाला है। उनका कहना था कि वर्षों से इस व्यवसाय से जुड़े हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने महापौर और नगर आयुक्त पर बिना व्यापारियों से संवाद किए "तुगलकी फरमान" जारी करने का आरोप लगाया।

Advertisement

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि शहर से बाहर मीट-मांस की दुकानों को स्थानांतरित करने संबंधी आदेश को तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस व्यापारियों के साथ मिलकर चरणबद्ध तरीके से बड़ा आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।प्रदर्शन के दौरान नगर निगम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सिगरा थाना पुलिस मौके पर तैनात रही।


Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post