मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बीएचयू में तैयारियां तेज, विज्ञान भारती के अधिवेशन में जुटेंगे 1200 वैज्ञानिक

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में 13 और 14 जून को आयोजित होने वाले विज्ञान भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दो दिवसीय इस आयोजन में देश-विदेश के करीब 1200 वैज्ञानिक, शोधकर्ता, शिक्षाविद् और विशेषज्ञ भाग लेंगे।

13 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्वतंत्रता भवन परिसर को सजाया गया है तथा प्रतिभागियों की सुविधा के लिए विशाल टेंट सिटी और एयर कंडीशनिंग की व्यवस्था की गई है।अधिवेशन में “वन हेल्थ”, “विकसित भारत हेतु नेट ज़ीरो” और “कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं नैतिकता” जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित होंगे। आयोजकों के अनुसार यह अधिवेशन विज्ञान, तकनीक, नवाचार और नीति निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण विमर्श का मंच बनेगा।






Post a Comment

Previous Post Next Post