केरल में ‘प्रियदर्शिनी' योजना शुरू, महिलाओं और ट्रांसजेंडर को बसों में मुफ्त यात्रा

केरल सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को राहत देने के उद्देश्य से ‘प्रियदर्शिनी’ योजना की शुरुआत की है। इस योजना का उद्घाटन सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने किया।योजना के तहत राज्य परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बसों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस पहल से न केवल इन वर्गों के आर्थिक बोझ में कमी आएगी, बल्कि उनकी सार्वजनिक परिवहन तक पहुंच भी बेहतर होगी।

सरकार ने ‘प्रियदर्शिनी’ योजना को सामाजिक समावेशन और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। इस योजना के लागू होने से राज्यभर में बड़ी संख्या में लाभार्थियों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।






Post a Comment

Previous Post Next Post