दवा खरीद घोटाले की जांच तेज, स्वास्थ्य विभाग के 6 और कर्मचारी जांच के घेरे में

दिल्ली के चर्चित दवा खरीद घोटाले की जांच अब और व्यापक हो गई है। एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने स्वास्थ्य विभाग के छह और कर्मचारियों को जांच के दायरे में शामिल किया है। इन कर्मचारियों की भूमिका दवाओं की खरीद, भंडारण और आपूर्ति से जुड़े मामलों में खंगाली जा रही है।जांच एजेंसियों के मुताबिक, सरकारी अस्पतालों और सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (CPA) के जरिए दवाओं, सर्जिकल उपकरणों और अन्य मेडिकल सामग्री की खरीद में कथित अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। इन्हीं आरोपों के आधार पर ACB ने जांच शुरू की थी, जिसका दायरा अब लगातार बढ़ाया जा रहा है।

इससे पहले भी इस मामले में कई अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। कुछ अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि खरीद प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की गहन जांच जारी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।









Post a Comment

Previous Post Next Post