चंदौली में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीमों को एसपी ने किया सम्मानित

अपराध नियंत्रण और जनसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चंदौली ने अपराध समीक्षा बैठक के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पुलिस टीमों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस दौरान थाना मुगलसराय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 250/2026 से संबंधित लूट की सनसनीखेज वारदात का सफल अनावरण कर घटना में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस कार्रवाई में थाना मुगलसराय के थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार (चौकी प्रभारी जलीलपुर) एवं आरक्षी आयुष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसके अतिरिक्त एसओजी टीम के निरीक्षक रामजनम यादव, मुख्य आरक्षी रामानन्द, मुख्य आरक्षी आशु सिंह तथा मुख्य आरक्षी अरविन्द राजभर को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा एवं मुख्य आरक्षी मन्टू सिंह तथा साइबर सेल के उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला को भी सम्मानित किया गया।एक अन्य सराहनीय कार्रवाई में थाना धानापुर पुलिस टीम ने मात्र 12 घंटे के भीतर दो नाबालिग छात्राओं को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया। 

त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने धानापुर पुलिस टीम को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में भी जनसेवा एवं अपराध नियंत्रण के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करते हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post