मुख्यमंत्री आवास के बाहर रोडवेज संविदाकर्मियों का आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने समय रहते रोका

राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब रोडवेज के संविदाकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना मुख्यमंत्री आवास स्थित 5 कालिदास मार्ग के बाहर की है, जहां चार संविदाकर्मी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे।जानकारी के अनुसार, रोडवेज के संविदा चालक एवं परिचालक निजी कंपनी एसएस इंटरप्राइजेज में विलय किए जाने के विरोध में कई दिनों से दुबग्गा डिपो पर प्रदर्शन कर रहे हैं। मांगों के समाधान न होने से नाराज कर्मचारी मुख्यमंत्री से मिलने और अपनी बात रखने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ संविदाकर्मियों ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें समय रहते रोक लिया, जिससेई अप्रिय घटना नहीं हुई।घटना के बाद पुलिस ने सभी संविदाकर्मियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि संविदाकर्मी लंबे समय से अपनी सेवा शर्तों और निजी कंपनी में विलय के विरोध को लेकर आंदोलनरत हैं। उनकी मांग है कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करे और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाए।


Post a Comment

Previous Post Next Post