भेलूपुर में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

भेलूपुर थाना क्षेत्र के किरहिया इलाके में सोमवार को एक 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में मातम छा गया।पुलिस के अनुसार, लंका क्षेत्र निवासी अनुप गुप्ता की पुत्री आयुषी गुप्ता अपने परिवार के साथ किरहिया स्थित किराये के मकान में रहती थी। सोमवार को घर में अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे। इसी दौरान किशोरी ने कमरे में साड़ी के सहारे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की मां और भाई-बहन गहरे सदमे में हैं।बताया जा रहा है कि आयुषी तीन भाई-बहनों में दूसरे स्थानथी। सूचना मिलने पर एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की।

पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र में घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों ने प्रेम प्रसंग की आशंका भी जताई है, हालांकि पुलिस का कहना है कि अब तक जांच में ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post