पराड़कर भवन के गर्दे सभागार में अधिवक्ताओं, शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा “सामाजिक परिवर्तन एवं राष्ट्र की एकता-अखंडता” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अनुसूचित विभाग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रतिमा गोड उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता डॉ. राहुल राज ने किया। उन्होंने सामाजिक, शैक्षिक एवं संवैधानिक मुद्दों को मुख्य अतिथि के समक्ष रखते हुए संविधान निर्माता भीमराव रामजी आंबेडकर के विचारों और उनके द्वारा निर्मित संविधान की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, समानता, राष्ट्रीय एकता एवं संविधान के मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, अधिवक्ता, शिक्षाविद एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र की अखंडता को मजबूत बनाने के लिए संविधान के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया।


