श्री भारत धर्म महामंडल का 125वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न, विभूतियों का हुआ सम्मान

लहुराबीर स्थित श्री भारत धर्म महामंडल के 125वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।समारोह में धर्म, शिक्षा, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. कामेश्वर उपाध्याय, डॉ. पवन कुमार शास्त्री, प्रो. भगवत शरण शुक्ल, प्रो. बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्र, प्रो. कृष्णकांत शर्मा, प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी, गायत्री प्रसाद पांडे एवं डॉ. नंदिता शास्त्री प्रमुख रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र, धर्मेंद्र सिंह तथा डॉ. दयानिधि मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।महामंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था पिछले 125 वर्षों से सनातन धर्म की रक्षा, संवर्धन एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने संस्था की गौरवशाली परंपरा की सराहना करते हुए समाज में धर्म एवं संस्कारों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।






Post a Comment

Previous Post Next Post