अपराध एवं अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों को कुल 69 पाउच अवैध विंडीज लाइम देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में सिंधौरा थाना क्षेत्र के चारु गांव निवासी 55 वर्षीय अनिल सिंह के कब्जे से 47 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई। वहीं चोलापुर थाना क्षेत्र के मोहिनीडीह गांव निवासी 47 वर्षीय प्रभु नारायण सिंह के पास से 22 पाउच देशी शराब बरामद की गई।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध सिगरा थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में सिगरा थाना पुलिस टीम द्वारा संपन्न की गई।


