वाराणसी में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की शिकायत, पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की मांग

भेलूपुर थाना क्षेत्र की निवासी सलमा किन्नर ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थानों पर कथित रूप से सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि कुछ अज्ञात व्यक्ति हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच नफरत और तनाव फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। 

शिकायत के अनुसार, ये लोग विभिन्न क्षेत्रों और घाटों पर जाकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं, वीडियो बनाते हैं तथा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और अफवाहें प्रसारित करते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।उन्होंने पुलिस आयुक्त से मांग की है कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि शहर में सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनी रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post