40 की उम्र में UPSC में सफलता, निसा उन्निराजन बनीं मिसाल

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में केरल की निसा उन्निराजन ने 40 वर्ष की उम्र में सफलता हासिल कर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। उन्होंने सातवें प्रयास में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1000 प्राप्त की।तिरुवनंतपुरम की रहने वाली निसा दो बेटियों की मां हैं और श्रवण बाधित भी हैं। उन्होंने 35 वर्ष की उम्र में UPSC की तैयारी शुरू की थी। परिवार की जिम्मेदारियों और नौकरी के साथ तैयारी करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

निसा ने कई बार असफलता का सामना किया, लेकिन हर बार उससे सीख लेकर आगे बढ़ती रहीं। लगातार प्रयास और दृढ़ संकल्प के दम पर आखिरकार उन्हें सफलता मिली।निसा उन्निराजन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय परिवार के सहयोग, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास को दिया है। उनकी कहानी यह बताती है कि उम्र और परिस्थितियां सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बन सकतीं, यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और मेहनत बनी रहे।






Post a Comment

Previous Post Next Post