वाराणसी में उमस भरी गर्मी, तापमान 41 डिग्री पहुंचा:24 जून तक स्कूल बंद, 25 जून तक आ सकता है मानसून

काशी इन दिनों भीषण गर्मी और उमस की चपेट में है। जून माह के तीसरे सप्ताह में तापमान लगातार ऊंचाई पर बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गुरुवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि हवा की रफ्तार मात्र 8 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और नमी का स्तर 40 प्रतिशत होने के कारण लोगों को तेज गर्मी के साथ-साथ उमस का भी सामना करना पड़ा। AQI 131 दर्ज किया गया, जो संवेदनशील लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को बढ़ाने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो से तीन दिनों तक तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल सकती है। हालांकि 21 जून के आसपास बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।इसके साथ ही 25 जून तक मानसून के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के आगमन के बाद तापमान में गिरावट आएगी और प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिले के स्कूलों को 24 जून तक बंद रखने का आदेश दिया है। प्रशासन का मानना है कि अत्यधिक तापमान और उमस के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। स्कूल बंद किए जाने के निर्णय का अभिभावकों ने स्वागत किया है। वहीं, 25 जून तक मानसून के उत्तर प्रदेश में पहुंचने का अनुमान है, जिससे पूरे पूर्वांचल क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल सकता है। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों की नजर भी मानसून पर टिकी हुई है। किसान मानसून के आगमन का इंतजार कर रहे हैं ताकि फसलों की बुवाई का कार्य सुचारू रूप से शुरू किया जा सके।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post