पंजाब में समय से पहले विधानसभा चुनाव की चर्चा, नवंबर 2026 में मतदान की संभावना

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव समय से पहले कराए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। राज्य में अगला चुनाव फरवरी 2027 में प्रस्तावित है, लेकिन अब चर्चा है कि इसे नवंबर 2026 में ही कराया जा सकता है।सूत्रों के मुताबिक, चुनाव कार्यक्रम में संभावित बदलाव के पीछे 2027 में आयोजित होने वाला हरिद्वार कुंभ और देशव्यापी जनगणना को प्रमुख कारण माना जा रहा है। इन बड़े आयोजनों के चलते प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर पड़ने वाले दबाव को देखते हुए चुनाव पहले कराए जाने की संभावना जताई जा रही है।

इधर, समय से पहले चुनाव की चर्चाओं के बीच राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा समेत सभी प्रमुख दल संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय हो गए हैं और संभावित चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं।हालांकि, अभी तक चुनाव कार्यक्रम को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में नवंबर 2026 में चुनाव होने की खबरें फिलहाल अटकलों तक ही सीमित हैं, लेकिन इन चर्चाओं ने राज्य की सियासत को जरूर गर्म कर दिया है।






Post a Comment

Previous Post Next Post