सारनाथ में बंद मकान से लाखों की चोरी, नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए चोर

सारनाथ थाना क्षेत्र के पुराने आरटीओ स्थित एक बंद मकान में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक का परिवार शोकवश घर बंद कर बाहर गया हुआ था।पीड़ित महेंद्र यादव ने बताया कि उनके परिवार की एक बुजुर्ग सदस्य का निधन हो जाने के कारण सभी लोग गाजीपुर के सैदपुर स्थित तुलसीपुर गांव गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे करीब 3 लाख रुपये नकद और लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत 13 से 14 लाख रुपये बताई जा रही है।

घर लौटने पर ताला टूटा और सामान बिखरा देखकर परिवार के होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 और सारनाथ पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।






Post a Comment

Previous Post Next Post