आवारा कुत्तों से सुरक्षा पर यूजीसी सख्त, यूपी के कॉलेजों से मांगी रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उत्तर प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को अहम निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से परिसरों में आवारा कुत्तों से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों की रिपोर्ट तलब की है।यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संस्थानों को जरूरी इंतजाम करने होंगे। इसके तहत आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने, संभावित खतरों को कम करने और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के उपायों का विवरण मांगा गया है।

सभी संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे 10 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंपें। इसमें यह भी बताना होगा कि स्थानीय प्रशासन और नगर निकायों के साथ मिलकर इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।आयोग का कहना है कि शिक्षण संस्थानों में सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण बनाए रखना प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसे में सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को समयसीमा के भीतर जरूरी जानकारी उपलब्ध करानी अनिवार्य होगी।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post