वाराणसी कोर्ट में मचा हंगामा: जिला जज की कुर्सी पर बैठी महिला, बोली- आज मैं सुनवाई करूंगी

वाराणसी जिला न्यायालय में शुक्रवार सुबह उस समय मचा हंगामा हंगामे, जब एक महिला जिला जज की कुर्सी पर जाकर बैठ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे महिला कोर्ट रूम में पहुंची और जज की कुर्सी संभालते हुए हैमर पटककर जोर-जोर से "ऑर्डर-ऑर्डर" कहने लगी। महिला ने मौजूद वकीलों से कहा कि आज वह जिला जज है और सभी मामलों की सुनवाई वही करेगी। उसने वकीलों से गवाह और सबूत पेश करने को कहा तथा अदालत के कार्यों की जानकारी मांगी। इसके बाद महिला ने न्यायालय की फाइलें उठाकर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू करने का प्रयास किया।

घटना को देखकर कोर्ट परिसर में मौजूद वकील और अन्य लोग हैरान रह गए। कुछ वकीलों ने महिला का वीडियो बनाना शुरू किया, जिस पर वह नाराज हो गई। वकीलों ने उसे कोर्ट रूम से बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन उसने वहां से हटने से इनकार कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर न्यायालय परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके नहीं मानने पर उसे हिरासत में लेकर कैंट थाने भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय जिला जज अवकाश पर थे। वकीलों का कहना है कि महिला, जिसकी पहचान वंदना के रूप में हुई है, का न्यायालय में कोई मामला लंबित नहीं है। उन्होंने बताया कि वह पहले भी कई बार न्यायालय परिसर में पहुंचकर जज की कुर्सी पर बैठ चुकी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और महिला से पूछताछ की जा रही है।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post