सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने में यूपी अव्वल, केंद्र ने किया सम्मानित : ए.के. शर्मा

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के सफल संचालन और बेहतर क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने इसे प्रदेश सरकार, ऊर्जा विभाग और योजना से जुड़े अधिकारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

मंत्री ने कहा कि वाराणसी में शनिवार को पीएम सूर्य घर योजना से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों द्वारा दिए गए सुझावों को बिंदुवार दर्ज किया गया है, जिन पर विचार करते हुए आगे आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण संबंधी सोच को आगे बढ़ाने में पीएम सूर्य घर योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया गया। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण का जो संदेश दिया गया है, उसके अनुरूप सरकार इस योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। योजना की प्रगति और क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा के लिए भविष्य में भी वाराणसी में इस प्रकार की बैठकें आयोजित की जा सकती हैं।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post