वाराणसी किराना व्यापार संघ का शपथ ग्रहण समारोह 28 जून को

कतुआपुरा, विशेश्वरगंज में आयोजित पत्रकार वार्ता में वाराणसी किराना व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने संगठन के गठन एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। पदाधिकारियों ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया से असंतुष्ट व्यापारियों द्वारा लगभग 200 व्यापारियों के सहयोग से वाराणसी किराना व्यापार संघ का गठन किया गया है।संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नवगठित संगठन का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 28 जून को आयोजित किया जाएगा। समारोह में संघ के अध्यक्ष मनोज, महामंत्री राजन जायसवाल, अशोक कसेरा सहित अन्य पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नीलकंठ तिवारी उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी जितेंद्रानंद एवं अम्बरीष सिंह भोला शामिल होंगे।पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा व्यापारिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्य करेगा। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और बड़ी संख्या में व्यापारियों के शामिल होने की संभावना है।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post