विशेश्वरगंज में वाराणसी किराना व्यापार समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष अनूप जायसवाल ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि हाल ही में हुए वाराणसी किराना व्यापार संघ के चुनाव में पराजित प्रत्याशी अलग व्यापार संघ बनाकर व्यापारियों को भ्रमित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और परिणाम घोषित होने के बाद पंजीकृत समिति ही मान्य है। इसके बावजूद कुछ लोग बिना पंजीकरण के स्वयं को व्यापारी नेता बताकर व्यापारियों के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसका व्यापारी विरोध कर रहे हैं।
अनूप जायसवाल ने कहा कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की जाएगी। बैठक में समिति के पदाधिकारी, चुनाव में विजयी प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
Tags
Trending



