भारतीय रेल नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए जुर्माने की राशि बढ़ाने की तैयारी कर रही है। प्रस्तावित बदलाव के तहत बिना टिकट यात्रा करने पर लगने वाला न्यूनतम जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किए जाने की योजना है।रेलवे अधिनियम में संशोधन के इस प्रस्ताव का उद्देश्य ट्रेनों और रेलवे परिसरों में अनुशासन बनाए रखना और यात्रियों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। अधिकारियों के अनुसार, केवल टिकटलेस यात्रा ही नहीं, बल्कि अनधिकृत फेरी, गंदगी फैलाने और अन्य अव्यवस्थित गतिविधियों पर भी सख्ती बढ़ाई जाएगी।
सरकार का मानना है कि जुर्माने में बढ़ोतरी से यात्रियों में जागरूकता बढ़ेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगेगा। प्रस्ताव लागू होने के बाद नियम तोड़ने वालों को पहले के मुकाबले अधिक आर्थिक दंड का सामना करना पड़ेगा।
Tags
Trending


