अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 80वें जन्मदिन को एक अनोखे अंदाज़ में मनाते हुए व्हाइट हाउस के साउथ लॉन पर हाई-प्रोफाइल UFC इवेंट आयोजित कराया। इस इवेंट को अब तक का सबसे महंगा UFC शो बताया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 6 करोड़ डॉलर (₹567 करोड़) रही। इस स्पेशल फाइट कार्ड में कुल 7 मुकाबले हुए, जिनमें दुनिया भर के टॉप फाइटर्स ने हिस्सा लिया।
मेन फाइट में लाइटवेट चैंपियन UFC स्टार इलिया टोपुरिया का सामना जस्टिन गेथजे से हुआ। चार राउंड तक चले रोमांचक मुकाबले में गेथजे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टोपुरिया को हराकर टाइटल अपने नाम कर लिया। यह टोपुरिया के करियर की पहली हार भी रही। पहले ही फाइट में बो निकल ने काइल डाउकस को पहले राउंड में नॉकआउट कर दिया।
तेज़ लेफ्ट हुक और राइट पंच ने मुकाबले को जल्दी खत्म कर दिया। जीत के बाद विजेता फाइटर्स रिंग से सीधे व्हाइट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात की और हाथ मिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में सैन्यकर्मी, अधिकारी और विशेष अतिथि मौजूद थे।


