पति, ससुर और ननद पर उत्पीड़न का आरोप, महिला ने लगाई न्याय की गुहार

सारनाथ क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति, ससुर और ननद पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी तथा छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।पीड़िता प्रियंका सेठ का आरोप है कि उसकी शादी 17 सितंबर 2024 को प्रयागराज निवासी प्रियांशु सेठ के साथ हुई थी। विवाह के बाद पति द्वारा लगातार मारपीट की गई और विभिन्न बहानों से उससे करीब 6 लाख रुपये लिए गए। विरोध करने पर उसे और उसके मासूम बच्चे को जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ससुर चन्द्रमा सेठ ने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। इस संबंध में पति को जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि उसे चुप रहने के लिए धमकाया गया। वहीं ननद प्रिया सेठ पर भी लगातार प्रताड़ित करने और धमकाने का आरोप लगाया गया है।पीड़िता का यह भी आरोप है कि विवाह के समय ससुराल पक्ष को स्कॉर्पियो वाहन और करीब 25 लाख रुपये दहेज के रूप में दिए गए थे। 

इसके बावजूद उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न जारी रहा। महिला ने आशंका जताई है कि उसका वैवाहिक संबंध कानूनी रूप से समाप्त हुए बिना ही उसके पति की दूसरी शादी कराने की तैयारी की जा रही है।पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा स्वयं और अपने बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post