रीलबाजी में पिस्टल लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

वाराणसी। सोशल मीडिया पर रील बनाने के दौरान पिस्टल लहराने और उसका प्रदर्शन करने वाले एक युवक को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और कार्रवाई की।ACP दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच के दौरान युवक की पहचान की गई। पूछताछ में सामने आया कि उसने सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के उद्देश्य से पिस्टल के साथ रील बनाकर उसे प्रसारित किया था।

ACP ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कर वीडियो बनाना कानून का उल्लंघन है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। पुलिस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने आमजन से अपील की कि सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कानून का उल्लंघन न करें। हथियारों का प्रदर्शन कर रील बनाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post