वाराणसी में 7 वर्षीय दिव्यांग बालक लापता, तलाश में जुटी पुलिस

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के कुसमुरा गांव से सात वर्षीय एक दिव्यांग बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों की काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, कुसमुरा निवासी अमित विश्वकर्मा का सात वर्षीय पुत्र अयांश 28 जुलाई की सुबह घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

Advertisement

परिजनों ने बताया कि अयांश मानसिक रूप से आंशिक रूप से दिव्यांग है और बोल नहीं पाता। लापता होने के समय उसने पीले रंग की टी-शर्ट और मटमैले रंग का हाफ पैंट पहन रखा था।बड़ागांव थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बालक की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है।

Advertisement

टीम आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चला रही है और संभावित स्थानों के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने लोगों से भी बालक के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post