315 करोड़ से बनेगा 9 मंजिला सुपर स्पेशियलिटी कबीरचौरा अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल को 315 करोड़ रुपये की लागत से 9 मंजिला अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किए जाने की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि नए अस्पताल में कार्डियोलॉजी, न्यूरो साइंस, कैंसर उपचार, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, 50 से अधिक आईसीयू बेड, 100 से अधिक एचडीयू बेड, अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट तथा मातृ एवं शिशु चिकित्सा सहित कई सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे पूर्वांचल के लाखों मरीजों को लाभ मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों से मुलाकात कर उपचार व्यवस्था की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल में स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं हर हाल में सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। कबीरचौरा अस्पताल का यह सुपर स्पेशियलिटी प्रोजेक्ट पूर्वांचल के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा।




Post a Comment

Previous Post Next Post