गोमती किनारे बनेगा स्पोर्ट्स सिटी और वॉटरफ्रंट, राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक पहुंचेगी मेट्रो

राजधानी लखनऊ को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गोमती नदी के 7.5 किलोमीटर लंबे तटीय क्षेत्र को निर्मल गोमती स्पोर्ट्स कॉरिडोर, वॉटरफ्रंट रीजुवनेशन और सिटी फॉरेस्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के तहत रिवर प्रोमेनेड, इनडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स एरिना, कम्युनिटी स्पोर्ट्स क्लब, ओपन एयर थिएटर, एंटरटेनमेंट जोन, ग्लैम्पिंग साइट और सांस्कृतिक आयोजन स्थल बनाए जाएंगे। साथ ही पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए अलग ट्रैक विकसित किए जाएंगे।

योजना के तहत इकाना स्टेडियम से इस क्षेत्र को जोड़कर इसे खेल, पर्यटन, वेलनेस टूरिज्म और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। इसके अलावा यूपी स्टेट कैपिटल रीजन (UPSCR) के लिए जीआईएस आधारित डिजिटल मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, जिससे लखनऊ समेत छह जिलों की हर इंच जमीन, भू-उपयोग, जलाशय, वन क्षेत्र और विकास परियोजनाओं की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी।

Advertisement

वहीं, प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पित राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक मेट्रो विस्तार की योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है। वसंत कुंज से राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक करीब तीन किलोमीटर लंबे नए मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण पर लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। शासन स्तर पर परियोजना को सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है, जबकि बजट पर अंतिम फैसला अभी बाकी है। 

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post