पांडेयपुर चौराहे पर युवक से मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खजुरी पांडेयपुर निवासी अरुण कुमार उपाध्याय ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके बेटे चंद्र प्रकाश उपाध्याय के साथ पांडेयपुर चौराहे पर कुछ लोगों ने बिना वजह विवाद कर मारपीट की।

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान ईंट, पत्थर, बाल्टी और पटिया से हमला किया गया, जिसमें चंद्र प्रकाश को चोटें आईं। पीड़ित पक्ष ने कुछ लोगों के नाम भी प्रार्थना पत्र में दिए हैं और आरोप लगाया है कि जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गई।

अरुण कुमार उपाध्याय ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने पांडेयपुर पुलिस चौकी पहुंचकर सूचना दी और मामले में कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट: ये खबर अरुण कुमार उपाध्याय द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर बनी है।




Post a Comment

Previous Post Next Post