पति ने छोड़ा, पड़ोसी ने भी दिया धोखा; तीन बच्चों संग 60 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी महिला, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के गोंडा जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अपने तीन छोटे बच्चों के साथ करीब 60 फीट ऊंचे सिग्नल टॉवर पर चढ़ गई। महिला ने बच्चों समेत नीचे कूदने की धमकी दी, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ, स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। पुलिस लगातार महिला को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश करती रही।

महिला तरबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका आरोप है कि पति कई साल पहले उसे छोड़कर चला गया था। इसके बाद वह एक पड़ोसी युवक के संपर्क में आई, जिसने उसका और बच्चों का खर्च उठाने का भरोसा दिया था।

Advertisement

 महिला का कहना है कि अब युवक भी मुकर गया है और उसके पास बच्चों का पालन-पोषण करने तक के पैसे नहीं बचे हैं। इसी परेशानी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने महिला को भरोसा दिलाया कि उसकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। प्रशासन की प्राथमिकता महिला और तीनों बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारना रही। घटना के कारणरेलवे स्टेशन पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post