नागिन डांस और नशे ने तोड़ी शादी: जयमाल में लड़खड़ाया दूल्हा, दुल्हन बोली- 'शराबी से नहीं करूंगी विवाह'

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के हुल्कापुर गांव में एक शादी उस समय टूट गई, जब जयमाल समारोह के दौरान दूल्हा कथित रूप से शराब के नशे में धुत होकर स्टेज पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेज पर चढ़ते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ा। इसके बाद उसने कथित तौर पर 'नागिन डांस' करना शुरू कर दिया, जिससे शादी समारोह में मौजूद लोग हैरान रह गए।

दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने मौके पर ही शादी करने से इनकार कर दिया। उसने साफ कहा कि वह नशे की हालत में रहने वाले व्यक्ति के साथ अपना जीवन नहीं बिताएगी। दुल्हन के इस फैसले के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।बताया गया कि बारात शोभन बेरी सवाई गांव से आई थी। तिलक और बारात स्वागत की रस्में पूरी होने के बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ था। लेकिन दूल्हे की कथित हरकतों के कारण शादी बीच में ही रुक गई।

Advertisement

घटना के बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, जहां पंचायत और समझौते की कोशिश की गई। हालांकि दुल्हन अपने फैसले पर कायम रही और शादी से साफ इनकार कर दिया। लड़की पक्ष ने लड़के वालों पर शादी के दौरान एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दूल्हे के नशे में होने की बात सामने आई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post