एक हादसे ने उजाड़ा परिवार, पोते के बाद दादी की भी सदमे से मौत

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसे के बाद एक ही परिवार में दो लोगों की मौत से मातम छा गया। सड़क दुर्घटना में युवक की जान जाने के कुछ ही समय बाद उसकी दादी ने भी सदमे के कारण हार्ट अटैक आने से दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार, लद्दावाला निवासी सुहेल अपनी पत्नी सुहानी को लेने रुड़की जा रहा था। मंगलवार रात बरला गांव के पास उसकी बाइक आगे चल रहे लकड़ियों से भरे रेहड़े से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुहेल की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, उसकी दादी मुनीबा गहरे सदमे में आ गईं। परिजनों के मुताबिक, कुछ ही देर बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी भी मौत हो गई। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।बताया जा रहा है कि सुहेल की शादी करीब दो महीने पहले ही हुई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया। एक ही परिवार में लगातार दो मौतों से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post