यूपी में मॉनसून मेहरबान: अगले 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट, पूर्वांचल में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 12 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8 से 10 जुलाई के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि झोंकों की गति इससे अधिक भी हो सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर बारिश, मेघगर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Advertisement

वीकेंड पर पूर्वांचल के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बांदा में 61.4 मिमी, मेरठ में 68.2 मिमी, वाराणसी (बीएचयू) में 32.2 मिमी, शाहजहांपुर में 24 मिमी और मुजफ्फरनगर में 20.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश के कारण कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है।

Advertisement

बांदा का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस, इटावा का 32.6 डिग्री, कानपुर शहर का 33.6 डिग्री और लखनऊ का 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने और आकाशीय बिजली के समय खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post