मृतक के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, कोर्ट के आदेश पर 6 पर केस

वाराणसी: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में एक मृत व्यक्ति के नाम से मुकदमे से जुड़े दस्तावेजों पर कथित फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई राजेंद्र प्रसाद मौर्या की ओर से न्यायालय में दायर प्रार्थना पत्र के आधार पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दिलीप कुमार मौर्या की मृत्यु के बाद भी उनके नाम से मुकदमे के दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए और उन्हें वैध साबित करने का प्रयास किया गया, जिससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती थी।

Advertisement

कोर्ट ने आरोपों को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए पुलिस को विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मिर्जामुराद पुलिस ने चित्तापुर गांव निवासी रामबालक, शिवबालक, प्रमोद कुमार, उर्मिला देवी, देवीचरन और बृजमोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Advertisement

थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए केस दर्ज किया गया है। दस्तावेजों की सत्यता, हस्ताक्षरों की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post