दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री भाग्यश्री, काशी की आध्यात्मिक आभा से हुईं अभिभूत

फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की भव्य आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और सैकड़ों दीपों की दिव्य छटा के बीच उन्होंने मां गंगा का आशीर्वाद लिया और काशी के आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की। आरती के दौरान घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने भी इस अलौकिक आयोजन का आनंद लिया।


गंगा आरती के उपरांत गंगोत्री सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से सचिव दिनेश शंकर दुबे ने अभिनेत्री भाग्यश्री का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें काशी की धार्मिक परंपराओं, मां गंगा की महिमा तथा विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी भी दी गई।भाग्यश्री ने मां गंगा से देश और विश्व में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि काशी का आध्यात्मिक वातावरण, गंगा तट की अलौकिक छटा और दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती का अनुभव उनके जीवन के सबसे अविस्मरणीय पलों में शामिल रहेगा।

Advertisement

गंगोत्री सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती आज केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और काशी की आध्यात्मिक पहचान का वैश्विक प्रतीक बन चुकी है। यही वजह है कि प्रतिदिन देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक इस दिव्य आयोजन के दर्शन के लिए वाराणसी पहुंचते हैं। 

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post